Tuesday, 12 June 2018

करेंट_अफेयर्स_क्विज़_८_जून_२०१८

#करेंट_अफेयर्स_क्विज़_८_जून_२०१८

1.शाहरुख़ खान की चचेरी बहन का क्या नाम है जो पाकिस्तान के पेशावर से चुनाव लड़ने के कारण चर्चा में हैं?
a.    नूर जहां
b.    आलम आरा
c.    सलमा खान
d.    ज़ैनब जहां

2. हाल ही में किस राज्य में “गोपबंधु संसद स्वास्थ्य बीमा योजना” शुरू की गई है?
a.    गुजरात
b.    उत्तर प्रदेश
c.    ओडिशा
d.    राजस्थान

3. हाल ही में किस मंत्रालय द्वारा “सेवा भोज योजना” शुरू की गई है?
a.    कपड़ा मंत्रालय
b.    संस्कृति मंत्रालय
c.    आयुष मंत्रालय
d.    विदेश मंत्रालय

4. वैश्विक व्यस्क तंबाकू सर्वेक्षण की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2009-10 से 2016-17 के दौरान भारतीय वयस्कों में तंबाकू की लत 34.6 फीसदी से घटकर कितना प्रतिशत हो गई है?
a.    28.6%
b.    32.2%
c.    11.2%
d.    9%

5. भारतीय नौसेना ने यमन के सोकोट्रा द्वीप पर फंसे 38 भारतीयों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए किस नाम से अभियान चलाया?
a.    ऑपरेशन विस्तार
b.    ऑपरेशन बचाव
c.    ऑपरेशन कोबरा
d.    ऑपरेशन निस्तार

6. निम्नलिखित में से किस राज्य ने हाल ही में बिज़नेस फर्स्ट पोर्टल लॉन्च किया?
a.    मध्य प्रदेश
b.    आंध्र प्रदेश
c.    पंजाब
d.    हिमाचल प्रदेश

7. किस राज्य सरकार ने एक अधिसूचना जारी करते हुए कहा है कि किसी सरकारी विभाग में कार्यरत खिलाड़ियों को पेशेवर खेल और विज्ञापन से मिलने वाली अपनी आय का एक तिहाई हिस्सा राज्य खेल परिषद में जमा कराना होगा?
a. हरियाणा सरकार
b. बिहार सरकार
c. झारखंड सरकार
d. कर्नाटक सरकार

8. ताइवान ने किस देश के साथ बढ़ते तनाव के बीच 07 जून 2018 को बड़े पैमाने पर सैन्याभ्यास किया?
a. रूस
b. जापान
c. नेपाल
d. चीन

9. इंस्टीट्यूट ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पीस द्वारा जारी किए गए 2018 के ग्लोबल पीस इंडेक्स में भारत 163 देशों की सूची में कितने स्थान पर रहा?
a. 131वें
b. 137वें
c. 139वें
d. 140वें

10. ई-कचरे की समस्या पर लगाम हेतु किस सरकार ने लोगों से पुराने फोन, कंप्यूटर, राउटर और अन्य बेकार इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खरीदने की योजना शुरू की है?
a. हरियाणा सरकार
b. राजस्थान सरकार
c. पंजाब सरकार
d. कर्नाटक सरकार

11. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा निर्धारित वर्तमान रेपो दर क्या है?
a. 8.50%
b. 7.75%
c. 4.50%
d. 6.25%

12. ब्रिटेन के फाइनेंशियल आचरण प्राधिकरण (एफसीए) ने किस बैंक की लंदन शाखा पर 8 करोड़ रुपये का जुर्माना और 5 महीने तक डि‍पोजि‍ट लेने पर पाबंदी लगाई है?
a. केनरा बैंक
b. देना बैंक
c. पंजाब नेशनल बैंक
d. ऐक्सिस बैंक

उत्तर:
1. a. नूर जहां
विवरण: बॉलीवुड के अभिनेता शाहरुख खान की चचेरी बहन नूर जहां पाकिस्तान में 25 जुलाई को होने जा रहे आम चुनाव में प्रत्याशी के तौर पर हिस्सा लेंगी. वह पाकिस्तान के पेशावर से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर पर्चा भरेंगी.
                                      
2. c. ओडिशा
विवरण: ओडिशा में “गोपबंधु संसद स्वास्थ्य बीमा योजना” शुरू की गई है. यह योजना पत्रकारों के हित के लिए शुरू की गई है. इस योजना के तहत पत्रकारों को 2 लाख रुँपये तक स्वास्थ्य बीमा कवरेज दिया जायेगा.

3. b. संस्कृति मंत्रालय
विवरण: संस्कृति मंत्रालय द्वारा “सेवा भोज योजना” शुरू की गई है. इस योजना के तहत सभी पात्र संस्थानों का दर्पण पोर्टल में पंजीकरण करवाना आवश्यक है.

4. a. 28.6%
विवरण: वैश्विक व्यस्क तंबाकू सर्वेक्षण की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2009-10 से 2016-17 के दौरान भारतीय वयस्कों में तंबाकू की लत 34.6 फीसदी से घटकर 28.6 प्रतिशत हो गई है.

5. d. ऑपरेशन निस्तार
विवरण: भारतीय नौसेना ने ऑपरेशन निस्तार द्वारा यमन के सोकोट्रा द्वीप पर फंसे 38 भारतीयों को सुरक्षित बाहर निकाला.

6. c. पंजाब
विवरण: पंजाब सरकार द्वारा राज्य में व्यवसाय को सरल बनाने हेतु ‘बिज़नेस फर्स्ट पोर्टल’ लॉन्च किया गया.

7. a. हरियाणा सरकार
विवरण: हरियाणा सरकार ने एक अधिसूचना जारी करते हुए कहा है कि किसी सरकारी विभाग में कार्यरत खिलाड़ियों को पेशेवर खेल और विज्ञापन से मिलने वाली अपनी आय का एक तिहाई हिस्सा राज्य खेल परिषद में जमा कराना होगा.

8. d. चीन
विवरण: चीन के साथ बढ़ते तनाव के बीच ताइवान ने बड़े पैमाने पर सैन्याभ्यास किया जिसमें पहली बार नागरिकों द्वारा संचालित ड्रोन का प्रयोग किया गया.

9. b. 137वें
विवरण: इंस्टीट्यूट ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पीस द्वारा जारी किए गए 2018 के ग्लोबल पीस इंडेक्स में भारत 163 देशों की सूची में 137 वें स्थान पर रहा.

10. b. राजस्थान सरकार
विवरण: ई-कचरे की समस्या पर लगाम के लिए राजस्थान सरकार ने लोगों से पुराने फोन, कंप्यूटर, राउटर और अन्य बेकार इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खरीदने की योजना शुरू की है.

11. d. 6.25%
विवरण: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की अगुवाई वाली मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने नीतिगत दरों में बदलाव की घोषणा की है. नया रेपो रेट 6.25% और नया रिवर्स रेपो रेट 6% हो गया है.

12. a. केनरा बैंक
विवरण: ब्रिटेन के फाइनेंशियल आचरण प्राधिकरण (एफसीए) ने केनरा बैंक की लंदन शाखा पर 8 करोड़ रुपये का जुर्माना और 5 महीने तक डि‍पोजि‍ट लेने पर पाबंदी लगाई है.

No comments: