Sunday 27 May 2018

MCQ डेली_का_डोज़__मई -2018 with answer

#डेली_का_डोज़__मई -2018

1. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने हाल ही में किसे लगातार दूसरी बार निर्विरोध स्वतंत्र चेयरमैन चुन लिया हैं?
a. शशांक मनोहर
b. ज़हीर अब्बास
c. सुनील गावस्कर
d. रवि शास्त्री
2. निम्न में से किस देश ने सर्बिया में आयोजित की गयी चार देशों की अंडर-16 फुटबॉल प्रतियोगिता फाइनल में ताजिकिस्तान को 4-2 से हराकर जीत ली है?
a. नेपाल
b. चीन
c. भारत
d. रूस
3. बिम्सटेक 2018 की मेजबानी निम्न में से कौन सा देश करेगा?
a. नेपाल
b. पाकिस्तान
c. चीन
d. रूस
4. भारत और किस देश ने नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में कार्य करने हेतु समझौते पर हस्ताक्षर किए?
a. रूस
b. चीन
c. पेरू
d. इनमें से कोई नहीं
5. विमानन कंपनी जेट एयरवेज़ ने किस योजना के तहत उड़ानों के लिए 967 रुपये के शुरुआती किराए की पेशकश की है?
a. हवाई योजना
b. उड़ान योजना
c. आकाश योजना
d. हिम योजना
6. केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में किस राज्य में एम्स बनाए जाने के लिए मंजूरी प्रदान की?
a. झारखंड
b. त्रिपुरा
c. केरल
d. महाराष्ट्र
7. हाल ही में किस देश ने भारत को समर्पित पहला निवेश फंड लॉन्च किया?
a. चीन
b. इज़राइल
c. बांग्लादेश
d. जापान
8. पर्यावरण के संरक्षण के लिए कुशल कार्यबल की बढ़ती मांग को पूरी करने हेतु हाल ही में पर्यावरण मंत्रालय द्वारा कौन सा कार्यक्रम आरंभ किया गया है?
a. पर्यावरण बचाओ कार्यक्रम
b. ग्रीन इंडिया डेवलपमेंट प्रोग्राम
c. माय इंडिया, ग्रीन इंडिया
d. हरित कौशल विकास कार्यक्रम
9. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली आईपीएल में कितने बार 500+ रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं?
a. 5
b. 2
c. 3
d. 4
10. किस अंतरराष्ट्रीय शोध संस्था द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार भारत में प्रतिवर्ष 2,39,000 नवजात लड़कियों को मारा जाता है?
a. ऑक्सफ़ोर्ड
b. थर्ड वर्ल्ड फेडरेशन
c. द लांसेट
d. द पिंक वारियर्स
11. किस भारतीय मूल के भौतिकी के वैज्ञानिक को नौ बार नोबल पुरस्कार के लिए नामित किया गया था, जिनका हाल ही में निधन हो गया?
a. एस चंद्रशेखर
b. ई.सी. जॉर्ज सुदर्शन
c. आर. सी. डेविड
d. डॉ. के के श्रीवास्तव
12. हाल ही में किस स्थान पर निर्माणाधीन पुल का ढांचा गिर जाने से 15 लोगों की दबकर मौत हो गयी थी?
a. दिल्ली
b. पटना
c. वाराणसी
d. इंदौर
उत्तर:
1. a. शशांक मनोहर
विवरण: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने शशांक मनोहर को लगातार दूसरी बार निर्विरोध स्वतंत्र चेयरमैन चुन लिया.
2. c. भारत
विवरण: भारत ने सर्बिया में आयोजित की गयी चार देशों की अंडर-16 फुटबॉल प्रतियोगिता जीत ली है. भारतीय खिलाड़ियों ने फाइनल में ताजिकिस्तान को 4-2 से हराया.
3. a. नेपाल
विवरण: नेपाल बिम्सटेक 2018 की मेजबानी करेगा. काठमांडू (राजधानी शहर) में भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक के दौरान नेपाल के प्रधान मंत्री केपी शर्मा ओली ने इसकी घोषणा की थी.
4. c. पेरू
विवरण: भारत और पेरू ने नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में कार्य करने हेतु समझौते पर हस्ताक्षर किए.
5. b. उड़ान योजना
विवरण: विमानन कंपनी जेट एयरवेज़ ने 'उड़ान' (उड़े देश का आम नागरिक) योजना के तहत उड़ानों के लिए 967 रुपये के शुरुआती किराए की पेशकश की है.
6. a. झारखंड
विवरण: मोदी सरकार द्वारा कैबिनेट की बैठक में झारखंड के देवघर में AIIMS को भी मंजूरी मिली है.
7. a. चीन
विवरण: चीन के एक सरकारी बैंक, इंडस्ट्रियल एंड कॉमर्शियल बैंक ऑफ चाइना, ने भारत के लिए समर्पित देश का पहला सार्वजनिक निर्गम वाला निवेश फंड लांच किया है.
8. d. हरित कौशल विकास कार्यक्रम
विवरण: पर्यावरण के संरक्षण के लिए कुशल कार्यबल की बढ़ती मांग को पूरी करने हेतु हाल ही में पर्यावरण मंत्रालय द्वारा हरित कौशल विकास कार्यक्रम आरंभ किया गया है.
9. a. 5
विवरण: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली आईपीएल में 5 बार 500+ रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं.
10. c. द लांसेट
विवरण: अंतरराष्ट्रीय शोध संस्था द लासेंट द्वारा 15 मई 2018 को जारी रिपोर्ट के अनुसार भारत में प्रतिवर्ष लैंगिक भेदभाव के कारण 2,39,000 नवजात लड़कियों को मारा जाता है.
11. b. ई.सी. जॉर्ज सुदर्शन
विवरण: भारतीय मूल के वरिष्ठ भौतिक वैज्ञानिक ई.सी. जॉर्ज सुदर्शन का 13 मई 2018 को निधन हो गया. उन्हें नौ बार भौतिक के नोबल पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था.
12. c. वाराणसी
विवरण: वाराणसी में सड़क पर खड़े वाहनों पर सैंकड़ों टन का निर्माणाधीन पुल का ढांचा गिर जाने के कारण 15 लोगों की दबकर मौत हो गयी.

No comments: